एमआईईटी कुमाऊं में 11-12 सितंबर को होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

एमआईईटी कुमाऊं में Allied Health Sciences पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से

हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से “Interdisciplinary Approach in Allied Health Sciences” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 एवं 12 सितंबर को एमआईईटी कुमाऊं परिसर, हल्द्वानी में किया जाएगा।

सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, न्यूजीलैंड, फ्रांस और इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ एवं वक्ता प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के करीब 50 महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षाविद शामिल होंगे।

सम्मेलन में न्यूरो रिहैबिलिटेशन, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक एडिटिंग, ऑप्टोमेट्री और Allied Health Education जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में फ्रांस की डॉ. कुमारी नम्रिता और इंग्लैंड की श्रीमती दीपिका खनाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। देश के विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञ भी स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध, तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य Allied Health Sciences के विभिन्न क्षेत्रों के बीच अंतर्विषयक सहयोग, अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन विद्यार्थियों और युवा शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से संवाद करने तथा नवीनतम शोध एवं तकनीकी ज्ञान से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

 

एमआईईटी कुमाऊं के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट ने कहा कि बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न स्वास्थ्य विज्ञान विषयों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ Allied Health Sciences के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजक: एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, हल्द्वानी
सम्मेलन स्थल: एमआईईटी कुमाऊं परिसर, हल्द्वानी
दिनांक: 11 एवं 12 सितंबर 2026

Leave a Comment