धनतेरस-दीपावली से पहले मुकेश बोरा की सौगात, दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख का बोनस | Haldwani News

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, तीन समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

हल्द्वानी/लालकुआं। धनतेरस और दीपावली के त्योहार से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये की दुग्ध खरीद के एवज में 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। त्योहार से पहले बोनस मिलने पर दुग्ध उत्पादकों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का आभार जताया।

बेड़ा पोखरा समिति को मिला सबसे अधिक बोनस

बोनस वितरण के तहत बेड़ा पोखरा दुग्ध समिति में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 891 रुपये की दुग्ध खरीद पर 13 लाख 94 हजार 748 रुपये का बोनस दिया गया। वहीं, कमोला समिति में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की दुग्ध खरीद पर 10 लाख रुपये और दोहनिया समिति में 1 करोड़ 14 लाख 89 हजार 549 रुपये की दुग्ध खरीद पर 5 लाख 44 हजार 356 रुपये का बोनस वितरित किया गया। इस अवसर पर कमोला समिति में वर्ष 2025-26 की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित की गई।

दुग्ध उत्पादकों के हित सर्वोपरि: मुकेश बोरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके हितों को प्राथमिकता देना संघ की जिम्मेदारी है।

अधिक दूध देने वाले उत्पादक सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक दूध उपलब्ध कराने वाले दुग्ध उत्पादकों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हेमंती राणा, एसपी सिंह, बचे सिंह, शेखर जोशी, विनोद चंद्र बेलवाल, सचिव हीरा सिंह गंगोला, दयाकिशन सुयाल, संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू और एफओ शांति कोरंगा सहित कई दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड की ओर से क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें। रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड को फॉलो करना ना भूले।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई