हल्द्वानी में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 17, आजाद नगर स्थित सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। देश की आजादी के बाद उन्होंने भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कूटनीति और प्रशासनिक क्षमता के बल पर देश की 562 रियासतों का भारत में विलय कराया। इसी योगदान के कारण उन्हें भारत की एकता का शिल्पकार कहा जाता है।

अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखें।

इस अवसर पर सोमपाल मौर्य, जावेद सिद्दीकी, अरशद अय्यूब, पूर्व पार्षद महबूब आलम, इस्लाम मिकरानी, नईम सलमानी, जावेद मिकरानी, संजय कुमार, अशरफ खान, उमैर मतीन, अनस सिद्दीकी, शकील अंसारी, अथर खान, नाजिम खान, सुरेश गुप्ता, समीर मिकरानी, बबलू, सोनी अंसारी, उस्मान सलमानी, फरहत सिद्दीकी, राजू चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई