उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स-फ्री 🙏🔥 | महेंद्र नागर ने धामी सरकार का जताया आभार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

‘हनुमान अंश’ फिल्म उत्तराखंड में टैक्स-फ्री, निर्माता ने जताया धामी सरकार का आभार

देहरादून/हल्द्वानी/नई दिल्ली, 5 सितंबर। बाबा श्री नीब करौरी जी महाराज के दिव्य जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड सरकार द्वारा टैक्स-फ्री घोषित किए जाने पर शिवाया फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक महेन्द्र नागर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स-फ्री किया जाना केवल सिनेमा के लिए निर्णय नहीं, बल्कि कैंची धाम की आध्यात्मिक विरासत और बाबा नीब करौरी के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है।

नागर ने कहा कि फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने सीमित संसाधनों में बाबा के संदेश ‘प्रेम, सेवा और विनम्रता’ को केंद्र में रखकर फिल्म का निर्माण किया। उनके अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने शुरुआत में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया और कई सिनेमाघरों से भी हटाई गई, लेकिन बाद में दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी और भंडारों के माध्यम से फिल्म को व्यापक समर्थन मिला।

फिल्म की सफलता का उल्लेख करते हुए नागर ने कहा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और टीम को उम्मीद है कि यह आगे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज से फिल्म के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की प्रार्थना की।

उन्होंने फिल्म में बाबा के किरदार को निभाने वाले शोभिनव सत्या की भी सराहना की। नागर के मुताबिक, शोभिनव सत्या शुरुआत में फिल्म में सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे, लेकिन मुख्य अभिनेता की तबीयत खराब होने के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने उनका ऑडिशन लेकर उन्हें मुख्य भूमिका दी।

फिल्म में विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर के योगदान की भी सराहना की गई।

महेन्द्र नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि ‘हनुमान अंश’ को पूरे देश में टैक्स-फ्री किया जाए, ताकि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रेम, सेवा और विनम्रता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

जय बाबा नीब करौरी। जय श्री राम।

Leave a Comment