रवि गुप्ता बने राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के उत्तराखंड प्रभारी

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ ने रवि गुप्ता को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर एवं राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में की गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्ष 1970 से पूर्णकालिक प्रचारक रहे इंद्रेश कुमार ने गौसेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए सभी वर्गों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल एक धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी विषय है।

संगठन द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन कर मुस्लिम समाज सहित सभी समुदायों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि गौ तस्करी जैसे अवैध कार्यों से सभी लोगों को दूर रहना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति गौ तस्करी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए संगठन आवाज उठाएगा, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से संबंधित हो।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गौसेवा और समाजसेवा के कार्यों को प्रदेशभर में मजबूत करने के लिए संगठन की टीम का विस्तार किया जाएगा तथा सर्व समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में गौसंरक्षण, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

 

Leave a Comment