मृतक के वाहन से मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।जनपद नैनीताल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के वाहन से मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 03 मार्च 2026 को वादी गोपाल सिंह बिष्ट (निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी) द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 73/26 धारा 305(B) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

जिसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 05 मार्च 2026 को दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1️⃣ मौ० उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) पुत्र साहिद मलिक, निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा।

2️⃣ मौ० सैफ अली (29 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा।

बरामदगी

▪️ 01 मोबाइल फोन (विवो कंपनी)

▪️ 01 सोने की अंगूठी (पीली धातु)

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 और 3(5) BNS की भी वृद्धि की गई है।

पुलिस टीम

▪️ उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा (विवेचक)

▪️ कानि0 अनिल जौहरी

▪️ कानि0 दिनेश नगरकोटी

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment