बिठौरिया वार्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी | 03 मार्च 2026
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत बिठौरिया वार्ड में मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पार्षद दीपक बिष्ट, नवीन जोशी एवं ममता जोशी द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम में गजराज सिंह बिष्ट (महापौर, हल्द्वानी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

महापौर ने कहा कि इस प्रकार के होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, मनोज पाठक, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पार्षद धीरज पाण्डेय, मोहन पाठक, भगवान कार्की, प्रमोद बोरा, मनोज जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह के दौरान रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

Leave a Comment