महिला दिवस के अवसर पर नैनीताल में होगा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में दिनांक 09 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को जनपद नैनीताल में जिलाधिकारी सभागार, डीएम कार्यालय नैनीताल में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप एवं सदस्य श्रीमती उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में जनपद नैनीताल की महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राज्य महिला आयोग की ओर से जनपद नैनीताल की सभी पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं से अपील की गई है कि वे 10 मार्च 2026 को जिलाधिकारी सभागार, नैनीताल पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Leave a Comment