बनभूलपुरा में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान अलग–अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई।

पहली कार्रवाई
पुलिस टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र से शोहेल अख्तर (40 वर्ष) पुत्र मो. जलीस अहमद निवासी लाइन नंबर 17, कोतवाली बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1670 नकद बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 26/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 


पुलिस टीम:
कांस्टेबल हेम चंद्र डालाकोटी
कांस्टेबल मो. यासीन
दूसरी कार्रवाई
इसी अभियान के तहत पुलिस ने अखलाक हुसैन (36 वर्ष) पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी आजादनगर, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा को भी सट्टा संचालन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1240 नकद बरामद हुए।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 27/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम:
कांस्टेबल नरेंद्र गिरी
कांस्टेबल शिवम कुमार
अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टा संचालन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment