हल्द्वानी। Nainital Police को बनभूलपुरा क्षेत्र में हो रही ट्रक बैटरी चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता मिली है।
Dr. Manjunath TC (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सीओ हल्द्वानी की निगरानी में पुलिस टीम ने 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 06 ट्रक बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है।

घटना का विवरण
दिनांक 12 फरवरी 2026 को वादी जुहैब आलम निवासी आजाद नगर, लाइन नं. 13 ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी कि 07 फरवरी को उनका डम्पर (संख्या DLIG 5376) इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना सामने आया।

तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 25/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।
पुलिस की कार्यवाही
एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत गठित टीम ने:
100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
सुरागरसी-पतारसी कर संदिग्धों की पहचान की
14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार अभियुक्त
विनोद कुमार (25 वर्ष)
रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (24 वर्ष)
रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष)
निवासी — ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.)
जलील अहमद (40 वर्ष) — कबाड़ी
निवासी — मोहल्ला अब्बास नगर, थाना बहेड़ी (स्थाई पता: ग्राम नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली)

बरामदगी
चोरी में प्रयुक्त कार UP 15 AN 2345 (स्विफ्ट डिजायर)
विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां
पूछताछ में खुलासा
अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच दी जाती थीं। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं और मौका देखकर उठा ली जाती थीं। पूर्व में चोरी की गई बैटरियां तोड़कर आगे बेच दी गईं।
आपराधिक इतिहास
रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह एवं रंजीत पुत्र राम भरोसे के विरुद्ध:
FIR No. 258/2023 धारा 379/411/414 IPC, थाना बहेड़ी, जिला बरेली
FIR No. 266/2023 धारा 411/414 IPC व 41 CrPC, थाना बहेड़ी, जिला बरेली
कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम
व0उ0नि0 गगनदीप सिंह
उ0नि0 मनोज यादव
कानि0 महबूब अली
कानि0 सुनील कुमार
कानि0 मो0 यासीन
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।







