हल्द्वानी। गोलापार सितारगंज रोड स्थित “HALDWANI CAR WASHING CENTER” का विधिवत उद्घाटन

Haji Abdul Mateen Siddiqui (प्रदेश प्रभारी-उत्तराखंड, Samajwadi Party) द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय व्यापारियों, क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

समारोह को संबोधित करते हुए हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि स्वरोज़गार आधारित ऐसे प्रतिष्ठान युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह सेंटर आधुनिक मशीनों और बेहतर सेवा के माध्यम से ग्राहकों का भरोसा जीतेगा।

सुविधाएं और विशेषताएं:
आधुनिक हाई-प्रेशर वॉशिंग मशीन
फोम वॉश व डिटेलिंग सेवा
कार पॉलिशिंग और इंटीरियर क्लीनिंग
उचित दरों पर तेज़ और सुरक्षित सेवा
सेंटर के संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और समयबद्ध सेवा देने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई।







