केरल से पहुंचे दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, सहकारिता सहयोग पर जोर

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी/लालकुआं।

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा हल्द्वानी स्थित एक बैंक्विट हॉल में केरल के मालावार क्षेत्र से भ्रमण पर पहुंचे 19 सदस्यीय दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की।
समारोह के दौरान अतिथियों का पारंपरिक कुमाऊनी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को कुमाऊनी टोपी पहनाकर एवं बाबा नीम करोली महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराज्यीय सहकारिता को सशक्त बनाने के लिए ऐसे भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि इससे दुग्ध उत्पादन, विपणन, गुणवत्ता नियंत्रण और प्रबंधन से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे दोनों राज्यों के दुग्ध संघों को पारस्परिक लाभ मिलता है। उन्होंने इसे सहकारिता क्षेत्र में ज्ञान, तकनीक और नवाचार साझा करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग एवं प्रशासन प्रबंधक संजय भाकुनी ने किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां केरल से आए प्रतिनिधियों ने कुमाऊं की समृद्ध संस्कृति, आतिथ्य और परंपराओं की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रेमलाल (जनरल मैनेजर), श्रीनिवासन (फेडरेशन डायरेक्टर) और पी.पी. नारायण (यूनियन डायरेक्टर) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, सुभाष बाबू (P&I), शांति कोरंगा (एफओ), हेमंत पाल, विपिन चंद्र तिवारी, पुरन मिश्रा, प्रखर शाह, विमल कुमार, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, सुमित तिवारी, त्रिलोक नगदली, मनोज चुनौरा, पारस कुलौरा, सुमित कुमार, सुमित पांडे और मोहन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम ने सहकारिता की भावना को मजबूत करते हुए उत्तराखंड और केरल के दुग्ध संघों के बीच सहयोग के नए द्वार खोले।

Leave a Comment