कांग्रेस में राधा आर्या का कद बढ़ा, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की कमान सौंपी

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी से बड़ी राजनीतिक खबर

हल्द्वानी।
राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति निरंतर समर्पण, मेहनत और लगन को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, हल्द्वानी का महानगर समन्वयक नियुक्त किया गया है।

राधा आर्या का संगठनात्मक अनुभव मजबूत रहा है। वह पूर्व में युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष एवं महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। इसके साथ ही, वह हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।

उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने विश्वास जताया है कि राधा आर्या के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन को महानगर स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियां जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

नियुक्ति के बाद राधा आर्या ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

Leave a Comment