SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में जनपद पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन रोमियो”

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में सार्वजनिक स्थान में नशा/ हुड़दंग करने वाले 99 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान,
नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों का चलान, 20 हजार संयोजन कराया जमा,

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने, महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत गत रात्रि *”ऑपरेशन रोमियो”* चलाया गया।
*एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा के नेतृत्व* में नैनीताल सर्किल के समस्त थानों, तथा *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल के समस्त थानों में थानाध्यक्षों व पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर सभी चौक चौराहों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील स्थानों तथा दुकान में शराब पीने पिलाने वालों के विरुद्ध व्यापक कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई।
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले *99 अराजक तत्वों पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही* करते हुए 23200.00 रुपए का जुर्माना जमा कराया गया।
➡️ नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहन चालकों का चालान कर 20000.00 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया।
नैनीताल पुलिस का संदेश-
● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







