हल्द्वानी क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को अलग–अलग मामलों में किया गिरफ्ता

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

हल्द्वानी,

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा *श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 29.01.26 को पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अलग–अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

👉 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर से अभियुक्त मोहन सिंह बिष्ट उर्फ माइकल पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी मानपुर पश्चिम हल्द्वानी नैनीताल को 68 पाउच स्पेशल देसी शराब संतरा मर्का की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-
▫️उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर
▫️कांस्टेबल युगल मिश्रा

👉 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान समाज कल्याण विभाग रोड पर अभियुक्त हेमू लाल पुत्र मोती लाल निवासी पंचायत घर कॉलोनी रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल को 45 पाउच कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-
▫️अ0उ0नि0 दिगम्बर सनवाल चौकी टीपी नगर
▫️कांस्टेबल गगनदीप।
▫️कांस्टेबल नीरज कुमार

  1. उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध *कोतवाली हल्द्वानी* पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग–अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment