बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.92 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।
जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बनभूलपुरा के पास एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.92 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 20/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्वयं नशे का आदी है और स्मैक की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बेचने का काम करता था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: जावेद
पिता का नाम: मो. याकूब
निवासी: गफूर बस्ती, हाल पता जवाहर नगर
थाना: बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
उम्र: 24 वर्ष
बरामदगी
8.92 ग्राम स्मैक
पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मोनी टम्टा
कांस्टेबल दिलशाद अहमद
कांस्टेबल लक्ष्मण राम
कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment