SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में सेवानिवृत्त हो रहे अनुचर को एस0पी0 हल्द्वानी ने किया सम्मानित,

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई 💐

आज दिनांक *31.01.2026* को नैनीताल पुलिस में नियुक्त *अनुचर श्री अमर सिंह नेगी* के ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने के अवसर पर *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* द्वारा पुलिस मीटिंग हॉल हल्द्वानी के सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अनुचर श्री अमर सिंह नेगी दिनांक 07.12.1995 में जनपद नैनीताल में अनुचर के पद पर नियुक्त हुए थे, उनके द्वारा 30 वर्ष 01 माह 24 दिन की अनुकरणीय सेवा के उपरांत आज ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत *श्री दीपम सेठ, डीजीपी सर* द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिक हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। तत्पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे अनुचर द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एसपी हल्द्वानी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अनुचर की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपके जीवन की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। पुलिस परिवार सदैव आपके साथ है, किसी भी परेशानी/सहायता हेतु हमेशा आपके लिए तत्पर हैं।

एसपी हल्द्वानी द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप *शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट* कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान *श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, निरीक्षक श्री गणेश सिंह मनोला, उप निरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक श्री प्रताप सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक संचार श्री के0 एस0 रावत, अपर उप निरीक्षक श्री पंकज जोशी* समेत शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Comment