दिल्ली में हल्द्वानी महापौर गजराज बिष्ट ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

दिनांक 24 जनवरी 2025 को हल्द्वानी नगर के महापौर गजराज बिष्ट ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने उन्हें हल्द्वानी आगमन का औपचारिक निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान हल्द्वानी शहर से जुड़े विकासात्मक, जनसरोकार और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर गजराज बिष्ट ने शहरी अवसंरचना, यातायात व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं पर्यटन से संबंधित विषयों की जानकारी साझा की। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा भी जताई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी के विकास को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए शीघ्र नगर भ्रमण का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनहित से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति देने पर विशेष बल दिया।

Leave a Comment