आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

पद्म भूषण सम्मान से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव, भगत सिंह कोश्यारी पर जताया गर्व


लालकुआँ (नैनीताल)।
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की लोकतांत्रिक विजय और पद्म भूषण सम्मान—दोनों ही अवसर उत्तराखंड के लिए आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति के ऐतिहासिक क्षण हैं।

मुकेश बोरा ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए मार्गदर्शक रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आँचल दुग्ध संघ से संबद्ध 692 दुग्ध समितियों एवं 5 शीतलन केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

अध्यक्ष ने पद्म भूषण सम्मान की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने दुग्ध संघ के कामगारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए 1 जनवरी से ₹1500 प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का सकारात्मक निर्णय लिए जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्ध रहकर ही देश निरंतर प्रगति कर सकता है।

प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने कहा कि 26 जनवरी संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल, गोविन्द सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी इंजीनियरिंग राजू दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रधान सहायक युगल किशोर, डॉ. रमेश मेहता, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment