लालकुआं हरिपुर बच्ची में लगा “जन-जन की सरकार–जन-जन के द्वार” शिविर, 23 विभागों ने दीं सेवाएँ

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

शुक्रवार को न्याय पंचायत हरिपुर बच्ची में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन जन की सरकार – जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुआयामी जनसेवा एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट द्वारा की गई।

शिविर में जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कनिष्ठ प्रमुख, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। उप जिलाधिकारी श रेखा कोहली, तहसीलदार पूजा शर्मा, खंड विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न रेखीय विभागों से आए 23 विभागों के अधिकारियों द्वारा स्टॉल स्थापित कर सेवा प्रदान की गई।

शिविर में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश का स्थल पर ही समाधान व कार्रवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थानीय लोगों को योजनाओं व सेवाओं से लाभान्वित किया गया। आयुष विभाग द्वारा 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लाभार्थी चिन्हित कर कार्रवाई की गई। पंचायती राज विभाग द्वारा 10 आवेदन योजनाओं के प्राप्त किए गए। श्रम विभाग 04 श्रम पंजीकरण के प्राप्त किए गए।

कृषि विभाग द्वारा 24 कृषकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 04,बाल विकास विभाग द्वारा 12 लाभार्थियों को जानकारी एवं 04 को लक्ष्मी किट वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 42 पशुपालकों को लाभ प्रदान किया गया। उद्यान विभाग विभाग द्वारा 5 लाभार्थियों को चेक वितरण किए गए। इस दौरान विभागों द्वारा एक ही मंच पर सेवाओं का लाभ देने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का सीधा निराकरण किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक व ग्रामीण,विभागों के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment