SSP के निर्देशों पर सख्त एक्शन, 62 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचे

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

ड्रग्स फ्री देवभूमि की दिशा में बड़ी कार्रवाई, 62 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


हल्द्वानी/नैनीताल।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 207 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 62 लाख रुपये बताई जा रही है।

15 जनवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने
👉 धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढुगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक

👉 रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी भेटाखास, थाना कटरा, तहसील तिलहर, जिला शाहजहांपुर (उ.प्र.) के कब्जे से 82 ग्राम स्मैक

बरामद की।
दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना मुखानी में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्मैक लाकर उसे बेचते थे।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
बरामदगी
🔹 207 ग्राम स्मैक
🔹 अनुमानित कीमत – लगभग 62 लाख रुपये
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
का0 धीरज सुगड़ा (थाना मुखानी)
का0 बंशीधर जोशी (थाना मुखानी)
का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
का0 संतोष बिष्ट (SOG)
सम्मान
सफल कार्रवाई से प्रसन्न होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹2000 नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

👉 नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाली मानी जा रही है।

Leave a Comment