बनभूलपुरा पुलिस ने 60 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 16.01.2026 को हरीश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी देवालचौड़ मानपुर पश्चिम कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 57 वर्ष को 60 टेट्रा पैक किन्नु देशी मसालेदार शराब साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 13/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम

▪️का0 सुनील कुमार
▪️का0 लक्ष्मण राम

Leave a Comment