CM धामी ने दी अंकिता भंडारी केस की CBI जांच की संस्तुति

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

देहरादून।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अंकिता के माता–पिता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति दे दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

इस निर्णय के बाद पीड़ित परिवार और आम जनता को न्याय की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने संबंधित विभागों को आगे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Comment