हल्द्वानी में चर्चित मामले में ज्योति अधिकारी से मुखानी कोतवाली में सुबह 11:00 बजे से लगातार पूछताछ की जा रही थी। लंबी पूछताछ के बाद देर रात करीब 10:00 बजे ज्योति अधिकारी को न्यायालय में पेश किया गया।
कोर्ट में पेशी के उपरांत ज्योति अधिकारी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में अब अगली सुनवाई कल सुबह की जाएगी।

पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है







