बनभूलपुरा में नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, बनभूलपुरा से नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी।

नशामुक्त उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के स्पष्ट निर्देशों पर जनपद भर में अवैध मादक एवं नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने दिनांक 06 जनवरी 2025 को गौला पार्किंग रेलवे पटरी के नीचे थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को अवैध नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 04/26, धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक आर्या पुत्र हिमांशु आर्या, निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज के पास, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट (मुकदमा संख्या 342/21) एवं चोरी (मुकदमा संख्या 174/22) के तहत दो अभियोग पंजीकृत हैं।

बरामद नशीले इंजेक्शनों में फेनिरामाइन मेलिएट इंजेक्शन (Avil) 10 एमएल – 12 अदद तथा बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन – 14 अदद शामिल हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल महबूब अली एवं कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment