भाजपा ने मोहम्मद इसरार को सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मिला नया प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद इसरार का हुआ जोरदार स्वागत
हल्द्वानी।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देते हुए मोहम्मद इसरार को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब ने अपने आवास पर मोहम्मद इसरार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब ने कहा कि मोहम्मद इसरार पार्टी के एक कर्मठ, जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी तरह से सही साबित होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि वह अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम पूरी निष्ठा से करेंगे।

वहीं, नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इसरार ने प्रदेश नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। साथ ही अपने सभी साथियों, वरिष्ठ नेताओं और जनता का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से मोहम्मद इसरार का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Leave a Comment