हल्द्वानी (बड़ी खबर): रामपुर रोड पर भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौत

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा के एक पार्षद पर युवक की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप सामने आया। बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने घर के बाहर युवक नितिन (निवासी जज फार्म) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में भी उस पर मारपीट और झगड़ों के आरोप लगते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने विवाद के मामले में पहले कोतवाली के बाहर विधायक बंशीधर भगत को भी धरने पर बैठना पड़ा था।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

— रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड

Leave a Comment