दीपांशु शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन से की मुलाकात

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय के मंत्री दीपांशु शर्मा ने आज भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान दीपांशु शर्मा ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। दीपांशु शर्मा की सक्रियता, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा के प्रति समर्पण को भाजपा परिवार में विशेष रूप से सराहा जा रहा है। उनका नेतृत्व युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दीपांशु शर्मा साफ़ नीयत, निष्पक्ष सोच और जनता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य करते आ रहे हैं। उनकी पहल से नई योजनाओं और सामाजिक कार्यों को गति मिल रही है, जिससे पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल रही है।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि दीपांशु शर्मा जैसे समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के विकास और समाज सेवा के मिशन को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment