पुत्र की ऐतिहासिक जीत से भावुक हुए वरिष्ठ पत्रकार शेर अफ़गन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

खेल महाकुम्भ में ग़ज़नफर ने जीते तीन स्वर्ण पदक
नैनीताल।

खेल महाकुम्भ (2025–26) में जिले के होनहार खिलाड़ी ग़ज़नफर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर नैनीताल का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।

ग़ज़नफर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पिता, नैनीताल जिले के वरिष्ठ पत्रकार शेर अफ़गन भावुक हो उठे।

ग़ज़नफर ने 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और 4×100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जैसे ही यह सुखद समाचार परिवार तक पहुँचा, खुशी का माहौल बन गया। बेटे की सफलता पर वरिष्ठ पत्रकार शेर अफ़गन की आँखें नम हो गईं।

उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। ग़ज़नफर ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उसकी सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

शेर अफ़गन ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

ग़ज़नफर की इस ऐतिहासिक सफलता पर पत्रकार जगत, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Comment