नववर्ष जश्न से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

BDS–ATS की चेकिंग, ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 13 चालान व 4 गिरफ्तार

नैनीताल।
31 दिसंबर एवं नववर्ष के जश्न को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और यादगार बनाने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जनपद भर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनज़र BDS व ATS टीमों के माध्यम से लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं जनपद की सीमाओं पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

➡️ मॉल रोड पर अमेरिकन सिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त की जा रही है, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके।

➡️ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
➡️ सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए हुए हैं।

पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट या क्लब जहां बड़े इवेंट आयोजित होने हैं, वे 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक संबंधित थाना या चौकी प्रभारी को सूचना देना अनिवार्य होगा।

🚨 ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई
एल्कोमीटर के माध्यम से चलाए गए अभियान में —
✔️ 13 वाहनों के चालान
✔️ 05 वाहन सीज
✔️ 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें और नियमों का पालन करते हुए नववर्ष को सुरक्षित ढंग से मनाएं।

➡️ नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।

Leave a Comment