सती कॉलोनी तोड़फोड़ नोटिस पर विधायक सुमित हृदयेश का कड़ा विरोध

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

सती कॉलोनी में तोड़फोड़ नोटिसों पर विधायक सुमित हृदयेश का विरोध, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

हल्द्वानी | 31 दिसंबर 2025

सती कॉलोनी, शनि बाजार रोड में वर्षों से रह रहे परिवारों को अतिक्रमण के नाम पर जारी किए गए तोड़फोड़ नोटिसों को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस कार्रवाई को दुखद, पीड़ादायक और अमानवीय बताते हुए प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने का भरोसा दिलाया।

विधायक सुमित हृदयेश आज स्वयं सती कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने नोटिस से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, पीड़ा और आशंकाएं गंभीरता से सुनीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां निवास कर रहे हैं और अचानक मिले नोटिसों से उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।

मौके पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी हाल में निर्दोष और मेहनतकश नागरिकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि वे उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे।

इस दौरान मौके पर मोहन सती, गुड्डू सती, गोपाल सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह अधिकारी, सौरभ, अंकित, राम बाबू, जाकिर हुसैन, जावेद सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment