शीतलहर के चलते नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी | 30 दिसंबर 2025
जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर एवं पाले को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्र में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।

यह अवकाश विद्यार्थियों/पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश की सूचना समय से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

Leave a Comment