यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, तल्लीताल पुलिस ने 10 दोपहिया वाहन किए सीज

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल।
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान दिनांक 20 दिसंबर 2025 को नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर 10 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत सीज की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम में शामिल रहे—

  1. थानाध्यक्ष – मनोज सिंह नयाल

  2. उपनिरीक्षक – सतीश उपाध्याय

  3. कांस्टेबल – 863 राजकुमार

Leave a Comment