मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखानी पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को आम्रपाली चौकी बैरियर थाना मुखानी पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK 18 G 4028 को रोका गया। तलाशी लेने पर चालक रेशम सिंह पुत्र जागर सिंह, निवासी ग्राम ककराला, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उम्र 27 वर्ष) के कब्जे से 166 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना मुखानी में FIR संख्या 266/25, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

▪ उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
▪ कांस्टेबल शंकर सिंह
▪ कांस्टेबल भगवती पाठक

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment