SSP नैनीताल ने शुक्रवार परेड में जवानों की फिटनेस व दक्षता परखा, दो महिला कर्मियों को मिला नकद पुरस्कार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस बल के जवानों की ड्रिल, शारीरिक क्षमता, कार्यकुशलता एवं वेपन हैंडलिंग का आंकलन किया गया।

इस अवसर पर थानों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू एवं परिवहन शाखा के जवानों ने भाग लिया। महिला, पुरुष एवं यातायात पुलिस की अलग-अलग टोलियां बनाकर वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा एवं किरन मेहता को एसएसपी द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी नैनीताल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स में प्रत्येक कर्मचारी को शस्त्र संचालन में दक्ष होना चाहिए और हर परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने महिला कर्मियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, स्वयं को सशक्त समझने तथा हथियारों की पूर्ण जानकारी रखने का आह्वान किया।

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों की लॉग बुक, फिटनेस एवं मेंटीनेंस की भी जांच की गई। संबंधित प्रभारियों व वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन स्थित मेस का निरीक्षण किया और मैस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जियों एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन परोसने के निर्देश दिए।

इस परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment