ख्रीष्ट महोत्सव का भव्य आयोजन, कुमाऊं में दिखी मसीही एकता और प्रेम

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

ख्रीष्ट महोत्सव का भव्य आयोजन, कुमाऊं में दिखी मसीही एकता और प्रेम

हल्द्वानी।
प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ईसाई समाज द्वारा ख्रीष्ट महोत्सव (क्रिसमस सेलिब्रेशन) का भव्य आयोजन सैंट टैरेसा स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमाऊं क्रिश्चियन एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें पूरे कुमाऊं क्षेत्र से मसीही समाज की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता रही। इस प्रतियोगिता को प्रभावशाली एवं गरिमामय बनाने में Catholic Diocese Commission for Sacred Music टीम का विशेष योगदान रहा। कुमाऊं क्रिश्चियन एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रभु के दास रेव्ह. एच. पी. जोसेफ एवं फादर डैरिक पिंटो के मार्गदर्शन और नेतृत्व ने आयोजन को और भी स्मरणीय बना दिया। उन्होंने नैनीताल जनपद की विभिन्न कलिसियाओं एवं पास्टरों को इस गीत मंडली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लगभग 30 कलिसियाओं के पास्टरों एवं विश्वासियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे आत्मिक, आनंदमय और प्रेरणादायक बताया।

कैरल सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी कलिसियाओं द्वारा भावपूर्ण एवं मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार प्रथम पुरस्कार सैंट टैरेसा चर्च, द्वितीय पुरस्कार असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च हल्द्वानी तथा तृतीय पुरस्कार असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च काठगोदाम को प्रदान किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार गतसमनी चर्च हल्द्वानी को मिला। सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान सैंटा क्लॉज़ की विशेष उपस्थिति एवं आकर्षक नृत्य बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सैंटा क्लॉज़ द्वारा बच्चों को कैंडी वितरित की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह और पूरे वातावरण में उल्लास देखने को मिला।

इस अवसर पर फादर अशोक मसीह जी ने बाइबल आधारित संदेश के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जन्म का वास्तविक अर्थ सरल एवं प्रभावशाली शब्दों में साझा किया, जिससे उपस्थित जनसमूह आत्मिक रूप से प्रेरित हुआ।

कार्यक्रम में सैंट टैरेसा चर्च काठगोदाम, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च हल्द्वानी, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च हल्द्वानी, असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च काठगोदाम व हल्द्वानी सहित अनेक कलिसियाओं के पास्टरों एवं सेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें पा. पंकज सिंह, पा. आलोक नस्कर, पा. अमीवाशा, पा. आकाश मसीह, पा. विक्रम सिंह, पा. राकेश कुमार, पा. हैप्पी विलियम, पा. विल्सन जोसेफ, पा. भानुप्रताप रावत, पा. सुनील मसीह, पा. सुकुमार सूरज, पा. अरुण त्रिकोटी, पा. संजय सोलोमन, पा. कमलजीत पॉल, पा. सतीश सिंह, पा. अज़ीम अंसारी, पा. त्रिलोक सिंह, पा. डेविड लूकोस, बहन कुसुम रोज़, बहन स्मिथा मैथ्यू, पा. राजीव सक्सेना, पास्टर जेकब जूलियस सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

अंत में कुमाऊं क्रिश्चियन एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम संचालक पा. राजीव सक्सेना जी ने सैंट टैरेसा चर्च एवं उनकी प्रीस्ट कमिटी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं भोजन सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए सभी सहभागियों से भविष्य में भी मसीही समाज के मूल्यों प्रेम, एकता और सेवा को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह आयोजन कुमाऊं क्षेत्र में मसीही एकता, आपसी प्रेम और सामूहिक सेवा का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Comment