SSP नैनीताल के निर्देश पर सभी थानों में मंगलवार परेड, फिटनेस व स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष जोर

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

SSP नैनीताल के निर्देश पर सभी थानों में मंगलवार परेड का आयोजन, फिटनेस व स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर

नैनीताल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में जवानों के बीच एकता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को सभी थानों में परेड एवं शस्त्र हैंडलिंग अभ्यास कराया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की फिटनेस बढ़ाने के साथ-साथ स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस लाइन तथा नैनीताल सर्किल के थाना भीमताल, बेतालघाट, मल्लीताल एवं तल्लीताल में मंगलवार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान जवानों को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन एवं शस्त्रों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में हल्द्वानी सर्किल के कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मुखानी एवं काठगोदाम थानों में भी मंगलवार परेड आयोजित की गई। थाना प्रभारियों की देखरेख में कर्मचारियों को परेड के साथ-साथ शस्त्र हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने जवानों को नियमित फिटनेस, अनुशासन तथा जनता के साथ बेहतर व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नियमित गतिविधियों से पुलिस बल अधिक सक्षम, सतर्क और जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

Leave a Comment