हल्द्वानी में स्कूटी चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 03 एक्टिवा बरामद

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी शहर में स्कूटी चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन स्कूटी एक्टिवा बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 दिसंबर 2025 को वादी श्री जेश बंसल पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी 17 गल्ला मंडी, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि उनके प्रतिष्ठान श्री बालाजी मोटर्स, रामपुर रोड हल्द्वानी से तीन एक्टिवा स्कूटी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 406/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद दिनांक 14 दिसंबर 2025 को हल्द्वानी क्षेत्र से अभियुक्त हिमांशु पुत्र विनोद, निवासी जे.के.पुरम थाना मुखानी, जनपद नैनीताल (मूल निवासी– C-426 नंदग्राम, थाना नंदग्राम, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटी एक्टिवा बरामद की गईं।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

बरामद स्कूटी:

1. सफेद रंग की एक्टिवा – चेसिस नंबर ME4JK361LSD196505

2. नीले रंग की स्कूटी – चेसिस नंबर ME4JK431JSG010119

3. ग्रे रंग की स्कूटी – चेसिस नंबर ME4JK363DSW002651

 

गिरफ्तारी/बरामदगी टीम:

उ0नि0 मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर

हे0कानि0 दिगंबर सनवाल, कोतवाली हल्द्वानी

कानि0 958 सीपी अनिल टम्टा, कोतवाली हल्द्वानी

कानि0 606 युगल मिश्रा, कोतवाली हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मचा है और आम जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Leave a Comment