नैनीताल पुलिस का नशे पर बड़ा वार, 86 नशीले इंजेक्शन व अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

SSP नैनीताल के नेतृत्व में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 03 आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी/नैनीताल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन व अवैध कच्ची शराब के साथ 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ/पुलिस अधीक्षक लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल एवं सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

वनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिनांक 14.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में वनभूलपुरा पुलिस एवं एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान

समीर उर्फ चिकना पुत्र जाहिद हुसैन, निवासी इन्द्रानगर (उम्र 30 वर्ष) को 86 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 274/25, धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

बरामदगी में शामिल:

Pheniramire Maleate Injection (Avil) – 43

Buprenorphine Injection IP – 43

(कुल 86 नशीले इंजेक्शन)

चोरगलिया पुलिस की कार्रवाई

थाना चोरगलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान

1. मातादीन पुत्र जय सिंह (निवासी गोंडा, कासगंज यूपी) को 56 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

2. वीरेंद्र सिंह राणा पुत्र भगवत सिंह राणा (निवासी सुनारधड़ा, चोरगलिया) को 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment