लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

लालकुआं, नैनीताल। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और अवैध शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

इस क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालकुआं क्षेत्र में अभियान चलाया।

दिनांक 13.12.2025 को मोबाइल गश्त और संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गौला गेट, हल्दूचौड़ क्षेत्र से गौरव आर्या (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र राजू आर्या, निवासी गौला गेट बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ को गिरफ्तार किया। उसके पास से 48 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब और 28 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर 238/25, आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम:

▪️ उ0नि0 शंकर नयाल

▪️ का0 मनीष कुमार

▪️ का0 गुरमेज सिंह

▪️ का0 कुबेर राणा

Leave a Comment