नैनीताल/बेतालघाट।
आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन के निर्माण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की गहनता से जांच की गई।
एसएसपी ने रिबाउंड हैमर मशीन के माध्यम से बीम और कॉलम की मजबूती की जांच कराई। साथ ही निर्माण में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, स्वीकृत मानचित्र और निर्माण मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सभी सुरक्षात्मक मापदंडों का पालन करते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन एवं भूमि की नाप-जोख भी की गई। एसएसपी ने बुनियादी स्ट्रक्चर को मजबूत रखने पर विशेष जोर देते हुए सीसीटीएनएस कार्यालय में लाइट फिटिंग के लिए उच्च गुणवत्ता की वायरिंग के उपयोग के निर्देश दिए। इसके साथ ही मिनी फायर स्टेशन एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, वाचक देवेंद्र राजपूत, जयॉक पाण्डे, सहायक अभियंता अस्थाई निर्माण इकाई (मु.) उत्तराखंड पेयजल निगम, पीआरओ हेमा ऐठानी, स्टेनो साधना, भवन लिपिक दीपा सहित कार्यदाई संस्थाओं के अन्य सदस्य एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
निरीक्षण के माध्यम से एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि पुलिस अवसंरचना के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।







