हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की सख्ती, कूड़ा जलाने पर तत्काल कार्रवाई, 5 हजार का चालान

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एक बार फिर अपनी सख्त और संवेदनशील कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय, कालू सिद्ध मंदिर के पास निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक छोटी लेकिन गंभीर लापरवाही को भी नजरअंदाज नहीं किया।

निरीक्षण के समय कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक द्वारा कूड़ा जलाने की घटना सामने आई। इस पर आयुक्त दीपक रावत ने तुरंत कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल द्वारा संबंधित कैंटीन संचालक का 5,000 रुपये का चालान काटा गया।

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई दर्शाती है कि प्रशासन स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है।

आयुक्त की यह तत्परता न केवल प्रशासनिक सख्ती का उदाहरण है, बल्कि आम जनता के लिए भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का सशक्त संदेश देती है।

Leave a Comment