मदनपल्ली में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, सीएम धामी रहे मौजूद

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

मदनपल्ली में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण

मदनपल्ली (आंध्र प्रदेश)।
आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनके सशक्त नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भावपूर्ण स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और सामाजिक उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार, नीतियाँ और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा को मजबूत किया, जिससे लोकतंत्र को नई दिशा मिली।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पीवीएन माधव जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment