देर रात SSP नैनीताल के एक फोन कॉल से खुली चोरी की गुत्थी, फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी/नैनीताल।
जनपद नैनीताल में पुलिस और आमजन के उत्कृष्ट तालमेल का एक और शानदार उदाहरण सामने आया है। देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति के चोरी में संलिप्त होने की आशंका जताई गई थी।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल ने तत्काल पूरे पुलिस तंत्र को सक्रिय किया। सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखते हुए त्वरित घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप थाना चोरगलिया पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा।

 

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
सघन पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का मामला दर्ज है। अभियुक्त की पहचान कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जून 2023 को अभियुक्त भवाली के रामगढ़ तिराहा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसने होटल से लगभग ₹1,20,000 नकद, होटल खातों के चेक अपने खाते में आहरित किए तथा होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार सुरागरसी–पतारसी के बाद आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को अभियुक्त को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य जिलों में भी ठगी की आशंका
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटलों में काम करता है, ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत था। आरोपी द्वारा रानीखेत, द्वाराहाट सहित अन्य क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं करने की जानकारी सामने आई है। मामले में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम

1. प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली

2. वरिष्ठ उप निरीक्षक आसिफ खान, कोतवाली भवाली

3. उप निरीक्षक लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली

4. कांस्टेबल महेश गिरी, कोतवाली भवाली

5. कांस्टेबल मलखान सिंह, थाना चोरगलिया

 

SSP नैनीताल का सख्त संदेश
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सतत और प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।

Leave a Comment