नई दिल्ली।
बहुचर्चित रेलवे बनाम बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट के अनुसार अब इस मामले की संभावित अगली सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई गई है। इससे पहले यह मामला 16 दिसंबर 2025 को संभावित रूप से सूचीबद्ध था।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2025 को यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उसी दिन क्रम संख्या 15 पर दर्ज एक अन्य मामले में लंबी बहस होने के चलते बनभूलपुरा प्रकरण पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते अब इस महत्वपूर्ण मामले की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद को लेकर प्रभावित क्षेत्र के लोगों और प्रशासन की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिकी हुई हैं। बार-बार सुनवाई टलने से स्थानीय स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।







