रामनगर/नैनीताल।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में कोतवाली रामनगर पुलिस ने महज 02 दिन के भीतर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चोरी की गई बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 दिसंबर 2025 को वादी मनोज चन्द्र पुत्र विद्या सागर निवासी भवानीगंज, रामनगर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 10 दिसंबर 2025 को उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AF 2182 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 410/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस टीम ने अभियुक्त आशू पुत्र श्याम सिंह, निवासी छतरी चौराहा, भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल) को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ रामनगर भवानीगंज स्थित निगम के खाली मैदान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
▪️ उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह
▪️ हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन
▪️ कांस्टेबल संजय कुमार
रामनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।







