
भीमताल/नैनीताल।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के विधानसभा क्षेत्र भीमताल स्थित हिमगिरि स्टेडियम, लेटिबुंगा में एक भव्य समारोह के दौरान कुल 123 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासियों व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इस पहल को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया







