नैनीताल पुलिस ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में चमक बिखेरी — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों को मिला विशेष उपहार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) के तत्वाधान में 07 से 09 दिसंबर 2025 तक आयोजित द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी हैंडबॉल क्लस्टर-2025 (हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता) में नैनीताल पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है।

हैंडबॉल इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए नैनीताल पुलिस टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी ने किया।

विजेता टीम ने सोमवार को बहुदेशीय भवन हल्द्वानी स्थित SSP कार्यालय में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. से भेंट की। इस अवसर पर एसएसपी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके जज़्बे और मेहनत की सराहना की।


एसएसपी ने उत्साहवर्धन के रूप में टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैकशूट और स्पोर्ट्स शूज प्रदान करने की घोषणा की।

🏅 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट — आरक्षी गोकुल धपोला

प्रतियोगिता में आरक्षी गोकुल धपोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब अपने नाम किया।

नैनीताल पुलिस टीम के खिलाड़ी—

टीम लीडर: अपर उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी

का0 गोकुल धपोला

का0 गोविंद मेहरा

फायरमैन नीरज बालीयान

का0 सुनील टम्टा

का0 दीपक रौतेला

का0 बलवंत सिंह

का0 अमित ठाकुर

फायरमैन विपिन कुमार

हे0 का0 संजय सुयाल

फायरमैन त्रिलोक बिष्ट

का0 संजय नेगी

एसएसपी ने सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment