SSP NAINITAL का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार — 896 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्ता

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।जनपद को नशा मुक्त बनाने के मिशन के तहत SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 896 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता तथा प्रभारी SOG श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में की गई।

टीम ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में दबिश देकर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 402/2025, धारा 8/20 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्त

मोहम्मद अली, पुत्र इश्तियाक हुसैन
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – जवाहर नगर, वार्ड नंबर 13, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल

🔹 बरामदगी

896 ग्राम चरस

🔹 पुलिस टीम

उ.नि. गौरव जोशी, चौकी मंगल पड़ाव

का. संतोष बिष्ट

का. भूपेंद्र ज्येष्ठा, SOG

Leave a Comment