नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर फरार, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में तल्लीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस व मुखबिर तंत्र की सहायता से 3 फरार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

✦ गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम
1. ललित कुमार पुत्र कैलाश चंद्र
निवासी: डांक बंगला, ज्योलीकोट
प्रकरण: फौजदारी वाद संख्या 135/23 (फरार वारंटी)

2. मौ. परवेज उर्फ शिम्भूल पुत्र स्व. मौ. शरीफ
निवासी: हार्वेसाइड सीमेंट हाउस, तल्लीताल
प्रकरण: फौ.वाद संख्या 3147/23, धारा 138 NI Act
3. किशोरी लाल पुत्र स्व. तुला राम
निवासी: सूर्याजाला दोगड़ा, थाना तल्लीताल
प्रकरण: फौ.वाद संख्या 2747/23, FIR संख्या 05/23, धारा 504/506 IPC
पुलिस के अनुसार ये सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। तल्लीताल पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर इन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
✦ पुलिस टीम
अ.उ.नि. सुनील कुमार
अ.उ.नि. अंजुला जोन
कानि. अनूप सिंह
कानि. अमित कुमार
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार और वांछित अभियुक्तों पर शिकंजा आगे भी और कसा जाएगा।







